Advertisement
06 June 2016

मोदी पहुंचे स्विटजरलैंड, मिला एनएसजी पर समर्थन का वादा

Twitter/MEA

प्रधानमंत्री मोदी ने एनएसजी (न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप) में भारत के समर्थन के लिए स्विटजरलैंड का शुक्रिया अदा किया है। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच काला धन और कर चोरी जैसे मुद्दों पर भी सकारात्मक बात हुई। मुलाकात के बाद पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया। संयुक्त संबोधन में मोदी ने कहा, कालेधन और कर चोरी की समस्या का मुकाबला करना हमारी साझी प्राथमिकता है। कर नियमों का उल्लंघन करने वालों को न्याय के घेरे में लाने के लिए हमने सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान की जरूरत पर बातचीत की है। मोदी ने एनएसजी की सदस्यता के भारत के प्रयासों के प्रति स्विट्जरलैंड की सूझबूझ और समर्थन के लिए स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति जोहान श्नाइडर का धन्यवाद किया। पीएम मोदी स्विट्ज़रलैंड से आज ही अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

 

मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के तीसरे चरण में बीती देर रात कतर की राजधानी दोहा से जिनिवा पहुंचे थे। विदेश मामलों के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विट किया,  देर रात पहुंचने के बाद तड़के से ही काम शुरू। प्रधानमंत्री मोदी ने स्विस राष्ट्रपति श्नाइडर अम्मान से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ताओं की अगवानी की। स्वरूप ने एक अन्य ट्विट किया,  यूरोप के दिल के साथ करीबी मुलाकात। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता। भारत स्विटजरलैंड। अपनी पांच देशों की यात्रा पर जाने से पूर्व मोदी ने स्विटजरलैंड को यूरोप में भारत का महत्वपूर्ण भागीदार बताया था। उन्होंने कहा था,  मैं हमारे द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग को गहन करने के लिए राष्ट्रपति श्नाइडर अम्मान के साथ वार्ता करूंगा। मोदी ने अपनी पांच देशों की यात्रा अफगानिस्तान से शुरू की थी। स्विटजरलैंड से मोदी अमेरिका और उसके बाद मैक्सिको जाएंगे।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, यात्रा, तीसरा पड़ाव, स्विटजरलैंड, राष्ट्रपति, जोहान श्नाइडर अम्मान, एनएसजी सदस्यता, भारत, क्लियर सप्लायर ग्रुप, काला धन, कर चोरी, संयुक्त संबोधन, PM, Narendra Modi, Tour, Third Halt, Switzerland, President, Johann Schneider Ammann, NSG, INDIA
OUTLOOK 06 June, 2016
Advertisement