Advertisement
06 February 2015

काम की लत छुड़ाएगी जापान सरकार

गूगल

सरकार इसके लिए मौजूदा संसदीय सत्र के दौरान एक विधेयक पेश करेगी जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना होगा कि कर्मचारियों को आवश्यक आराम मिल सके। यह सुनिश्चित करना नियोक्ता की जिम्मेदारी होगी कि कर्मचारी छुट्टी लें।

 जापान कई वर्षों से इस प्रकार के कानून का अध्ययन कर रहा है। देश में इस बात पर सर्वसम्मति बनी है कि जापान की अत्यधिक काम करने की नीति का असर स्वास्थ्य, सामाजिकता एवं उत्पादकता पर पड़ रहा है।

 दरअसल समस्या यह भी है कि देश में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें छुट्टी लेने पर सहकर्मियों की नाराजगी का भय होता है। जापान में केवल काम के प्रति ढुलमुल रवैया रखने वाले लोग ही अपनी सभी छुट्टियां लेते हैं।

Advertisement

 जापानियों की काम संबंधी इस जीवनशैली और इसके कारण बच्चों के पालन पोषण के प्रति माता पिता की अरूचि को जापान की गिरती जन्मदर का कारण माना जाता है जिससे विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कामकाज, अर्थव्यवस्‍था, जापान, समस्या
OUTLOOK 06 February, 2015
Advertisement