Advertisement
17 March 2015

अमेरिका ने दिए लखवी के खिलाफ सबूत

पीटीआइ

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने पीटीआइ भाषा से कहा,  अमेरिका ने पाकिस्तान को (लखवी के बारे में) विश्वसनीय सबूत दिए हैं। अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह एक कानूनी मामला है।

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने लखवी और मुंबई आतंकी हमलों में शामिल अन्य लोगों के बारे में पाकिस्तान को जो सूचना दी है वह विश्वसनीय है। अमेरिका ने मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में शामिल लोगों के बारे में जो सूचना मुहैया कराई है वह डेविड हेडली के साथ पूछ-ताछ और उससे मिली जानकारी पर आधारित है। हेडली मुंबई हमलों में संलिप्तता के मामले में इस समय जेल में है।

अमेरिका की कई सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया इकाइयों ने मुंबई आतंकवादी हमलों के बारे में जांच की है। इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अहम साझेदार बताते हुए कहा था,  पाकिस्तान सरकार ने मुंबई हमलों को अंजाम देने वालों और उन्हें वित्तीय मदद देने वालों को न्याय के दायरे में लाने में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया था। हम पाकिस्तान से उस प्रतिबद्धता को पूरा करने की अपील करते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमेरिका, पाकिस्तान, जकी उर रहमान लखवी, मुंबई
OUTLOOK 17 March, 2015
Advertisement