Advertisement
18 June 2016

तीसरी कक्षा से ही हिंसक था ओरलैंडो का बंदूकधारी

गूगल

तीसरी कक्षा के शिक्षक ने मतीन के अभद्र व्यवहार के बारे में लिखा था और सातवीं कक्षा में स्कूल प्रशासन ने दूसरे छात्रों के साथ उसके झगड़ों को रोकने के लिए उसे दूसरी कक्षा में भेज दिया था।

इस बात को कई साल बीत जाने के बाद दूसरे लोग भी उमर मतीन के खराब व्यवहार से परेशान होते रहे। इनमें एक बारटेंडर भी शामिल थी। उसने कहा कि लगभग एक दशक पहले मतीन उसका पीछा करता था और उसने इन्हें कई असहज कर देने वाले फेसबुक संदेश भी भेजे थे। इसके बाद उन्होंने मतीन को सोशल नेटवर्क पर ब्लॉक कर दिया था।

पल्स नाइटक्लब पर मतीन द्वारा किए गए हमले में 49 लोग मारे गए और 53 घायल हो गए थे। वर्ष 1991 में जब मतीन के माता-पिता न्यूयॉर्क सिटी से अटलांटिक तट पर स्थित पोर्ट सेंट लूसी में आए तो उसका दाखिला फ्लोरिडा के पब्लिक स्कूल में कराया गया। मार्टिन काउंटी हाईस्कूल के सेवानिवृत्त डीन डैन एली ने कहा कि शिक्षक उसकी मदद नहीं कर सके।

Advertisement

उन्होंने कहा, हमने उसे समझाने की कोशिश की, उसे उसके तरीकों की गलतियां दिखाने की कोशिश की लेकिन इससे कभी भी हमारी उम्मीद के मुताबिक नतीजा नहीं मिला। मतीन के वयस्क हो जाने के बाद भी उसके व्यवहार में ऐसी कुछ चीजें मौजूद रहीं। उसकी पहली पत्नी ने शिकायत की थी कि वह उसे पीटता है। जिस सिक्योरिटी कंपनी में वह काम करता था, उसने मतीन द्वारा अल्पसंख्यकों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां किए जाने पर उसका स्थानांतरण कर दिया था। रविवार को पुलिस के साथ हुई झड़प में 29 वर्षीय मतीन मारा गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमेरिका, ओरलैंडो, तीसरी कक्षा, बंदूकधारी, हत्यारा, हिंसक, गोलीबारी, हाईस्कूल, बारटेंडर, शिक्षक
OUTLOOK 18 June, 2016
Advertisement