Advertisement
25 May 2015

टेक्सास में अचानक आई बाढ़, तीन की मौत

टीवी ग्रेब

इस वजह से कम से कम 2000 लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा है। टेक्सास में अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण टेक्सास के यूस्टन में रविवार को  एक अपार्टमेंट परिसर तबाह हो गया है। इस बीच ओकलाहोमा में एक दमकलकर्मी बाढ़ से 10 लोगों को बचाने की कोशिश में मारा गया है।

इसके अलावा ब्लैंको नदी के पास बाढ़ग्रस्त इलाके से एक अन्य व्यक्ति का शव मिला। इस नदी का स्तर महज एक घंटे में 26 फुट तक बढ़ गया था। हेज काउंटी की आपदा प्रबंधन समन्वयक खार्ले स्मिथ ने बताया कि विम्बरले में 350 से 400 घर तबाह हो गए हैं।

इनमें से अधिकतर मकान बह गए हैं। कई लोग लापता हैं। सेन मार्कोस में आपदा प्रबंधन समन्यवयक केनेथ बेल ने कहा कि केवल हेज काउंटी में लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है। अब तक तीन लोगों के मरने की खबर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमेरिका, मध्य-पश्चिम में बारिश, बाढ़, तूफान, टेक्सास, ओकलाहोमा, America, Mid - west rain, flood, storm, Texas, Oklahoma
OUTLOOK 25 May, 2015
Advertisement