Advertisement
20 July 2016

डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनेे गए, दिया अमेरिका फर्स्‍ट का नारा

google

ट्रंप ने उम्मीदवारी की रेस में 16 प्रतिद्वंदियों को पछाड़ दिया। ओहायो के क्लीवलैंड में वह बड़ा भाषण भी देंगे। नवंबर में चुनाव के मैदान में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन से उनका मुकाबला होगा।

क्लीवलैंड में ट्रंप के लिए बड़ी मुहिम चल रही है। सिटिजन ग्रुप ट्रंप को जिताने में जुटे हुए हैं। उनके नाम की टी-शर्ट, कैप, बैच जैसी चीजों का उपयोग किया जाा रहा है। लेकिन ट्रंप के खिलाफ यहां विरोध भी जबरदस्त देखने को मिल रहा है। कुछ ग्रुप ट्रंप के खिलाफ मोर्चा निकाल रहे हैं।

क्लीवलैंड में राजनीतिक सरगर्मी के बीच पुलिस भी मुस्‍तैद है। एक ताजा पोल के मुताबिक ट्रंप और हिलेरी का मुकाबला टक्कर का रहेगा। ओहायो राज्य में तो दोनों की रेटिंग 41 प्वाइंट की है। ट्रंप अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। कई विवादित बयान वो दे चुके हैं। लेकिन फिर भी उनके समर्थक लगातार बढ़तेे जा रहेे हैंं।

Advertisement

अमेरिका में ट्रंप का आकर्षण ठीक वैसा ही दिख रहा है जैसा 2007 में ओबामा के लिए था। ओबामा ने अश्वेत होने के बावजूद वोटरों का दिल जीत लिया था। लेकिन ट्रंप इसके ठीक उलट काम कर रहे हैं। वो अश्वेत और अप्रवासियों को अभी से उत्‍तेजित कर रहे हैं। एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमेरिका, डोनाल्‍ड ट्रंप, रिपब्लिकन, राष्‍ट्रपति चुनाव, हिलेरी क्लिंटन, आेहायो, america, republican, president election, donald trump, hilary clinton
OUTLOOK 20 July, 2016
Advertisement