Advertisement
26 April 2016

हिलेरी का वादा, राष्ट्रपति बनीं तो कैबिनेट में होंगी आधी महिलाएं

गूगल

डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवारी की प्रबल दावेदार हिलेरी ने पांच राज्यों में होने वाले अहम प्राइमरी चुनाव की पूर्व संध्या पर बीती रात एमएसएनबीसी टाउन हॉल में कहा, मेरी कैबिनेट ऐसी होने जा रही है जिसमें बिल्कुल अमेरिका का अक्स होगा और अमेरिका की 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है, बिल्कुल ठीक कहा न। हिलेरी के प्रचार अभियान प्रबंधक जॉन पोडेस्टा ने एक दिन पहले कहा था कि वह हिलेरी की कैबिनेट में भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को देखना चाहते हैं, जिसके बाद हिलेरी का यह बयान सामने आया है। नीरा हिलेरी के साथ 14 से भी अधिक साल तक काम कर चुकी हैं और फिलहाल वह थिंक टैंक सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस (सीएपी) की प्रमुख हैं।

 

ऐसी संभावना है कि जुलाई में हिलेरी पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार बन सकती हैं। हिलेरी इससे पहले अमेरिका की विदेश मंत्री और अमेरिका की प्रथम महिला रह चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि महिलाओं का अधिकार मानवाधिकार है और उन्होंने अपने अभियान का प्रमुख हिस्सा महिला नीतियों को बनाया है। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के लिए समान पारिश्रमिक को वाकई में काफी प्रोत्साहित करना चाहती हैं।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमेरिका, पहली महिला राष्ट्रपति, डेमोक्रेटिक पार्टी, उम्मीदवारी, अग्रणी दावेदार, हिलेरी क्लिंटन, व्हाइट हाउस, कैबिनेट, एमएसएनबीसी टाउन हॉल, अमेरिका चुनाव, प्रचार अभियान प्रबंधक, जॉन पोडेस्टा, भारतीय-अमेरिकी, नीरा टंडन, थिंक टैंक, सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस, सीएपी
OUTLOOK 26 April, 2016
Advertisement