Advertisement
06 June 2016

डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी जीत इतिहास रचने के लिए तैयार हैं हिलेरी

गूगल

पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी ने प्यूर्तो रीको और यूएस वर्जिन द्वीप समूह में हुए चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स को करारी शिकस्त दी। हिलेरी के एक करीबी सहयोगी ने कहा कि कल कैलिफोर्निया समेत छह राज्यों में होने वाले प्राइमरी मतदान के बाद हिलेरी के पास पर्याप्त डेलीगेट हो जाएंगे। हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान के अध्यक्ष जॉन पोडेस्टा ने बताया, हमें लगता है कि हमें मंगलवार रात को उतने डेलीगेट मिल जाएंगे, जितने हिलेरी को अमेरिका में किसी बड़ी पार्टी की पहली महिला उम्मीदवार बनाने के लिए जरूरी हैं। हम उसका इंतजार कर रहे हैं। इस समय हिलेरी के पास 2354 डेलीगेट हैं, जो डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए जरूरी संख्याबल 2382 से 28 कम हैं। डेलीगेट संख्या के मामले में बहुलता वाला कैलिफोर्निया 68 वर्षीय हिलेरी के लिए वरमोंट के सीनेटर सैंडर्स को हराने के लिए बहुत जरूरी है। सैंडर्स के पास 1565 डेलीगेट हैं। कैलिफोर्निया में 546 डेलीगेट हैं।

 

जॉन पोडेस्टा ने कहा, हमारा माना है कि उनके पास उम्मीदवार बनने के लिए जरूरी डेलीगेट होंगे। हम सैंडर्स के समर्थकों, उनके अभियान और उनसे सीधे तौर पर अपील करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह पार्टी एकजुट हो क्योंकि देश के सामने डोनाल्ड ट्रंप के रूप में एक बड़ा खतरा मौजूद है। हम उम्मीद करते हैं कि वह हमारे साथ आएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि हिलेरी, ट्रंप से आगे रहेंगी। ट्रंप आम चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप द्वारा रिपब्लिकनों को एकजुट कर लिए जाने के बाद हिलेरी ने गुरूवार को सेन डिएगो में उन्हें अयोग्य बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हिलेरी ने बताया कि आखिर क्यों ट्रंप कमांडर इन चीफ परीक्षा में खरे नहीं उतरते। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी के रूप में प्रथम महिला बनने के 16 साल बाद व्हाइट हाउस में कमांडर इन चीफ के तौर पर वापसी के सपने को पूरा करने की दिशा में यह हिलेरी का ऐतिहासिक कदम होगा।

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमेरिका, हिलेरी क्लिंटन, राष्ट्रपति चुनाव, डेमोक्रेटिक पार्टी, उम्मीदवारी, कैलिफोर्निया, प्राइमरी चुनाव, बर्नी सैंडर्स, पहली महिला उम्मीदवार, इतिहास, पूर्व विदेश मंत्री, डेलीगेट, जॉन पोडेस्टा, US, Hilary Clinton, President Election, Democratic Party, Candidate, Califo
OUTLOOK 06 June, 2016
Advertisement