Advertisement
28 July 2016

हिलेरी मुझसे और बिल से ज्‍यादा काबिल, ट्रंप अमेरिका को बर्बाद कर देंगे : ओबामा

google

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि व्हाइट हाउस की रेस में शामिल डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराकर अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनेंगी। उन्‍होंने कहा कि हिलेरी के हाथों में अमेरिका सुरक्षित है। वह देश चलाने में पूरी तरह सक्षम हैं। लेकिन डोनाल्ड के पास देश के लिए कोई प्लान नहीं है।

ओबामा ने साफ कहा, 'इस पद पर अब तक कोई भी इतना पढ़ा लिखा शख्स नहीं रहा, जितनी हिलेरी क्लिंटन हैं।' उन्होंने कहा ट्रंप के आने से अमेरिका में विदेशियों का गैरकानूनी प्रवेश बढ़ेगा और देश आतंकवाद से जूझेगा। इससे दुनिया भर में इसकी साख को खतरा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने लगातार दो कार्यकालों की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि विरोधी चाहे जितनी कोशिश कर लें, हिलेरी अपने रास्ते पर अड़ी रहने वाली महिला हैं और अमेरिका के हित के लिए काम करेंगी। भाषा एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अमेरिका, राष्‍ट्रपति बराक ओबामा, हिलेरी क्लिंटन, डोनाल्‍ड ट्रंप, डेमोक्रेटिक, रिपब्लिकन, चुनाव, election, republican, democratic, america, president, barack obama, hillary clinton, donald trump
OUTLOOK 28 July, 2016
Advertisement