Advertisement
07 May 2023

अमेरिका : शॉपिंग मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी, 8 लोगों की मौत, पुलिस ने शूटर को किया ढेर

अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में हुई फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई हैं। पुलिस ने शूटर को भी ढेर कर दिया।गोलीबारी में दर्जनों लोग जख्मी हुए हैं, इनमें बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार टेक्सास के एलन में एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी की। तो वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध शूटर को मार गिराया।

कॉलिन काउंटी के प्रमुख अधिकारी के दफ्तर ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की। साथ ही लोगों के घायल होने की बात कही है। एलन पुलिस विभाग ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लोगों से क्षेत्र में जाने से बचने की नसीहत दी है। शेरिफ कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मॉल में कुछ पीड़ित फंसे हुए हैं।

वहीं मॉल का संचालन करने वाली कंपनी ने बयान जारी कर कहा, "हम निराश और नाराज हैं कि हमारे मेहमान और किराएदार आज इस हिंसक घटना की चपेट में आ गए।" इसमें कहा गया है, "हम वाउवाटोसा पुलिस विभाग में अपने सहयोगियों के लिए आभारी हैं और हम उनकी जांच में मदद कर रहे हैं।"

Advertisement

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Texas mall shooting
OUTLOOK 07 May, 2023
Advertisement