Advertisement
20 November 2015

माली अटैक: 170 बंधकों में से कई भारतीय, तीन को मारा

एपी

होटल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से बीबीसी ने खबर दी है कि दोनों हमलावरों ने 140 अतिथियों और 30 कर्मचारियों को होटल में बंधक बना रखा है। समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से बीबीसी ने बताया है कि पुलिस ने होटल को चारो तरफ से घेर लिया है। ये दोनों सशस्‍त्र हमलावर अरबी में धार्मिक नारे लगाते हुए और गोलियों चलाते हुए दाखिल हुए। हालांकि कुछ अपुष्ट सूत्रों ने दस हमलावरों के होने की बात कही है। फिलहाल पूरी स्थिति साफ नहीं हो पाई है।

यह होटल अमेरिकी कंपनी द्वारा संचालित है और माली में कार्यरत अमेरिकियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। बामको स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि वह ‌घटनाक्रम पर नजरें जमाए है। सभी अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर शरण लेने और अपने परिवार से संपर्क में बने रहने को कहा गया है। होटल के सुरक्षा कर्मी ने बताया कि जिहादियों ने सातवीं मंजिल पर सब को बंधक बना रखा है।

गौरतलब है कि माली के उत्तरी इलाके में आतंकी संगठन अल कायदा का कब्जा था और इस संगठन ने करीब तीन साल पहले पूरे देश पर कब्जा करने के लिए बामको मार्च की धमकी दी थी। तब जनवरी, 2013 में माली के पूर्व औपनिवेशिक शासक फ्रांस ने देश में दखल दिया था। इसके बाद जुलाई, 2013 में संयुक्त राष्ट्र की सेनाओं ने देश की सुरक्षा की जिम्मदारी फ्रांस के हाथों से अपने हाथ में ले ली थी। उस समय देश के उत्तरी इलाकों को भी अल कायदा से मुक्त करा लिया गया था।

Advertisement

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अफ्रीका, माली, बामको, रैडिसन होटल, आतंकवादी, बंधक, अमेरिका, फ्रांस, Africa, Mali, Bamko, Radisson Hotel, terrorist, hostage, America, France
OUTLOOK 20 November, 2015
Advertisement