Advertisement
16 May 2015

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति को फांसी की सजा

गूगल

गौरतलब है कि अपने राष्ट्रपतित्व कार्यकाल में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और उनके उत्पीड़न का आदेश देने के एक मामले में उन्हें पहले ही 20 वर्ष जेल की सजा हो चुकी है। मिस्र के पहले स्वतंत्र रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति मोरसी को उनके शासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर शुरू हुए जन आंदोलन के बाद 2013 में सेना ने हस्तक्षेप करके पद से हटा दिया था। इसके बाद उनकी पार्टी मुस्लिम ब्रदरहुड की गतिविधियों को मिस्र में प्रतिबंधित कर दिया गया था और मोरसी के हजारों समर्थक गिरफ्तार कर लिए गए थे।

मिस्र में मौत की सभी सजाओं को सबसे बड़े मुफ्ती या कहें देश के सबसे बड़े धार्मिक प्राधिकारी की मंजूरी जरूरी होती है। दोष सिद्धी और सजा के खिलाफ अपील की राह अभी खुली है भले ही मुफ्ती की मंजूरी भी क्यों न मिल जाए। मोरसी के समर्थकों का कहना है कि उनके खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मिस्र, मोहम्मद मोरसी, राष्ट्रपति, सजा, फांसी, अदालत, मुस्लिम ब्रदरहुड, Egypt, Mohamed Morsi, President, punishment, executions, the court, the Muslim Brotherhood
OUTLOOK 16 May, 2015
Advertisement