Advertisement
06 February 2015

निशानेबाज जीतू को दो स्वर्ण

गूगल

हरियाणा और सेना खेल नियंत्रण बोर्ड के बीच पहले स्थान को लेकर रस्साकशी जारी है। सेना 29 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य समेत 49 पदक  लेकर शीर्ष पर है। हरियाणा 25 स्वर्ण,  11 रजत और छह कांस्य समेत 42 पदक लेकर दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र 21 स्वर्ण, 25 रजत और 18 कांस्य  समेत 64 पदक लेकर तीसरे स्थान पर है।  निशानेबाजी रेंज पर जीतू ने स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी कर ली। उन्होंने पहले गुरप्रीत सिंह और ओंकार  सिंह के साथ 10 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता। इसके बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में अव्वल रहे।

जीतू,  गुरप्रीत और ओंकार  1724 अंक  लेकर अव्वल रहे जबकि पंजाब दूसरे और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। जीतू ने 200 . 9  के स्कोर के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण जीता। ओंकार दूसरे और मध्यप्रदेश के अमित कुमार मिलानिया तीसरे स्थान पर रहे। केरल की एलिजाबेथ कोशी ने 50 मीटर राइफल प्रोन और 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वर्ण जीता। महाराष्ट्र की वेदांगी तुलजापुरकर को  रजत और तमिलनाडु की संध्या विनफ्रेड को कांस्य पदक  मिला। महाराष्ट्र के लिए वेदांगी,  पूर्व विश्व चैंपियन तेजस्विनी सावंत और अंजलि भागवत ने टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक  जीता।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: खेल, जीतू, पंजाब, रस्साकशी
OUTLOOK 06 February, 2015
Advertisement