Advertisement
14 September 2016

देवेंद्र झाझरिया ने परालम्पिक में स्वर्ण पदक जीता, मोदी ने दी बधाई

google

 

भारत के अब दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश भर की कई हस्तियों ने झाझरिया को बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट किया, देवेंद्र झाझरिया को परालम्पिक में एेतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। हमें उन पर गर्व है।

थंगावेलू मरियाप्पन ने इससे पहले पुरूषों की उंची कूद में स्वर्ण पदक जीता जबकि वरूण भाटी ने इसी वर्ग में कांस्य पदक जीता था। बाद में दीपा मलिक ने महिलाओं की शाटपुट में रजत पदक जीता। फिलहाल विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज देवेंद्र के इस पदक के साथ रियो ओलंपिक में भारत के दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हो गए हैं। थंगावेलू मरियाप्पन ने पुरूषों की उंची कूद में स्वर्ण पदक जीता था जबकि वरूण भाटी ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। बाद में दीपा मलिक ने महिलाओं के शाटपुट में रजत पदक जीता।

Advertisement

ओलंपिक में भारत के लिये व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भी झाझ्‍ारिया को बधाई दी। उन्होंने कहा, देवेंद्र झाझरिया को बहुत बहुत बधाई। आप हम सभी को प्रेरित करते हैं। क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, परालम्पिक अब प्यारालम्पिक हो गया है। स्वर्ण और नये विश्व रिकार्ड के लिये देवेंद्र झाझरिया को सलाम। उन्होंने 2004 में भी स्वर्ण जीता था।

क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा, देवेंद्र झाझरिया को स्वर्ण पदक और नये विश्व रिकार्ड के लिये बधाई। वाकई प्रेरणादायी है। उम्मीद है कि 2004 के स्वर्ण की तुलना में बेहतर कवरेज मिलेगी। एथेंस ओलंपिक 2024 के रजत पदक विजेता निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, बधाई हो देवेंद्र झाझरिया। परालम्पिक कइयों को प्रेरणा दे रहे हैं। आपके प्रयासों को सलाम।

टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने लिखा , देवेंद्र झाझरिया को अपना ही विश्व रिकार्ड तोड़ने और देश को गौरवान्वित करने के लिये बधाई। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: परालम्पिक, देवेंद्र झाझरिया, स्‍वर्ण पदक, पीएम मोदी, रियो, टूर्नामेंट, paralampic, devendra jhajhriya, gold medal, pm modi
OUTLOOK 14 September, 2016
Advertisement