Advertisement
01 September 2023

ज्यूरिख डायमंड लीग: पुरुषों की भाला फेंक में स्वर्ण से थोड़ा दूर रह गए नीरज चोपड़ा, दूसरा स्थान हासिल किया

विश्व चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भारत के लोगों को एक और खुशी का मौका दिया है। हालांकि, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ज्यूरिख डायमंड लीग में स्वर्ण नहीं जीत सके लेकिन उन्होंने 85.71 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग खिताब का बचाव करने में असफल रहे और चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च (85.86 मीटर) से थोड़ा पीछे रह गए। इस स्पर्धा में जर्मनी के जूलियन वेबर को 85.04 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरा स्थान मिला।

नीरज ने पहले प्रयास की शुरुआत 80.79 मीटर के थ्रो से की। लिथुआनिया के एडिस माटुसेविसियस ने 81.62 मीटर के थ्रो के साथ बढ़त बनाई। एडिस ने पहले राउंड की समाप्ति बढ़त के साथ की।

Advertisement

दूसरे प्रयास में, चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च ने 83.46 मीटर का मजबूत थ्रो किया, जिससे एडिस और नीरज एक-एक स्थान नीचे खिसक गए। नीरज का दूसरा प्रयास फाउल रहा, जिससे वह तीसरे नंबर पर रहे। फिर, जर्मनी के जूलियन वेबर ने 84.75 मीटर का थ्रो मारा। नीरज 5वें नंबर पर खिसक गए।

नीरज का तीसरा प्रयास भी फाउल रहा, जिससे वह पांचवें नंबर पर रहे। वेबर ने तीसरे राउंड की समाप्ति अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए की। चौथे प्रयास में चेक के जैकब ने 85.86 मीटर के थ्रो के साथ 10-मैन फील्ड में बढ़त बना ली। नीरज अभी भी पांचवें स्थान पर थे। नीरज का चौथा थ्रो 85.22 मीटर का था, जो उन्हें दूसरे नंबर पर ले गया।

नीरज का पांचवां थ्रो फाउल रहा। लेकिन वह नंबर 2 पर बने रहे। विश्व चैंपियन ने इवेंट में अपना तीसरा फाउल किया। उन्होंने दूसरे अंतिम राउंड को दूसरे नंबर के साथ समाप्त किया। अंततः नीरज ने दूसरा स्थान हासिल किया और अपने डायमंड लीग खिताब का बचाव करने में असफल रहे। उनका अंतिम थ्रो 85.71 मीटर था, जिसमें वे मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए और जैकब ने शीर्ष सम्मान घर ले लिया।

दूसरी तरफ, पुरुषों की लंबी कूद प्रतियोगिता में भारत के मुरली श्रीशंकर 7.99 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ पांचवें नंबर पर रहे। ग्रीस के मिल्टिडियास टेंटोग्लू ने 8.20 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि तमय गेल ने 8.07 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान 8.05 मीटर की छलांग के साथ यूएसए के लॉसन जेरियन को मिला।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Neeraj Chopra, Zurich DL, Zurich Diamond League, athletics
OUTLOOK 01 September, 2023
Advertisement