Advertisement
02 February 2022

नीरज चोपड़ा लॉरेस अवॉर्ड के लिए नामित, सचिन तेंदुलकर और विनेश फोगाट के बाद तीसरे भारतीय

ट्विटर

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को साल 2022 के लिए लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। उनके अलावा नामांकित स्पोर्ट्स स्टार्स में टेनिस स्टार डेनियल मेदवेदेव, एम्मा रादुकानु, फुटबॉलर पेड्रि, स्विमर एरियन टिटमस और एथलीट युलिमार रोजस को भी नामांकित किया गया है।

दुनिया भर के 1300 खेल पत्रकारों की पैनल ने एथलीटों का चयन किया है। इसके बाद लॉरेस विश्व खेल अकादमी के 71 सदस्य विजेता के चयन के लिए मतदान करेंगे। इस अकादमी में महानतम ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता, विश्व चैम्पियन और खेलों में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले लोग हैं। पिछले साल राफेल नडाल, नाओमी ओसाका, बायर्न म्युनिख टीम और लुईस हैमिल्टन विजेताओं में शामिल थे।

नीरज इस लॉरेस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड होने वाले तीसरे भारतीय हैं। इससे 2019 में पहलवान विनेश फोगट और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को नॉमिनेट किया गया था। सचिन तेंदुलकर ने लॉरे स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड 2000-2020 जीता था। वह मोमेंट 2011 के आईसीसी विश्व कप का था, जब खिताब जीतने के बाद खिलाड़ियों ने उन्हें कंधे पर बिठाकर स्टेडियम का चक्कर लगाया था।

Advertisement

 

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। वे ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण अपने नाम किया था। 23 साल की उम्र में नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में पदार्पण किया था। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Olympic champion, Neeraj Chopra, nominated, Laureus World Breakthrough of the Year award
OUTLOOK 02 February, 2022
Advertisement