Advertisement
06 August 2016

जिमनास्टिक में भारत की उम्मीदों का भार दीपा पर

सभी तरह की मुश्किलों से लड़कर त्रिपुरा की 22 वर्षीय लड़की ने अप्रैल में इसी स्थान पर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। बेहद मुश्किल प्रोडूनोवा में महारत हासिल करने के लिए उन्होंने अपना सबकुछ झोंक दिया और वह अपने प्रदर्शन के लिए उस पर विश्वास कर रही हैं। दीपा ने कहा कि उन्होंने इसको करीब 1000 बार किया है। ऐसे में उनके लिए अन्य चीजों में बेहतर करना अहम रहेगा।

उनके कोच विश्वेश्वर नंदी ने कहा, मैंने उसका कठिन परिश्रम और लगन देखी है। शुरुआत में जब उसने इसमें हाथ आजमाया तो मैं थोड़ा डरा हुआ था लेकिन कभी हार नहीं मानने के उसके जज्बे ने उसमें विश्वास पैदा किया। हम लोगों को सिर्फ ध्यान केंद्रित रखने की जरूरत है। दीपा राष्टमंडल खेलों (ग्लासगो 2014)  में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट हैं। इसके बाद उन्होंने हिरोशिमा में हुए एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता और 2015 के विश्व चैम्पियनशिप में वह फाइनल राउंड तक पहुंची और प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही थी।

एजेंसी

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: first Indian, female gymnast, Olympic, Dipa Karmakar, Rio Games, जिमनास्टिक, ओलंपिक, दीपा कर्मकार, रियो खेलों, पहली भारतीय महिला
OUTLOOK 06 August, 2016
Advertisement