Advertisement
02 October 2020

आईपीएल 2020, MI Vs KXIP: मुंबई की जीत में चमके रोहित, पोलार्ड और हार्दिक, पंजाब को 48 रनोंं से हराया

बीसीसीआई

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 13वें मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 48 रन से हरा दिया। मुंबई की 4 मैचों में ये दूसरी जीत है जबकि पंजाब की 4 मैचों में ये तीसरी हार है।

मुंबई की ओर से रखे गए 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम 20 ओवर में 8  विकेट पर  143 रन बनाए। पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। 60 रन के कुल स्कोर पर कप्तान केएल राहुल सहित उसके 3 विकेट गिर चुके थे। मयंक अग्रवाल को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर पंजाब को पहला झटका दिया। मयंक  18 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए।

करुण नायर को क्रुणाल पांडया ने बोल्ड कर पंजाब को दूसरा झटका दिया। नायर खाता भी नहीं खोल सके। केएल राहुल कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 17 रन बनाकर चलते बने। राहुल चाहर ने केएल को बोल्ड किया। केएल जब आउट हुए उस समय पंजाब का कुल स्कोर 60 रन था।

Advertisement

निकोलस पूरन अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन वह भी 27 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 44 रन बनाक पवेलियन लौट गए। पूरन को जेम्स पैटिंसन की गेंद पर डी कॉक ने कैच किया। ग्लेन मैक्सवेल को चाहर ने अपना दूसरा शिकार बनाया।  मैक्सवेल 18 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए।

बुमराह की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में जेम्स नीशम को सूर्यकुमार यादव ने कैच कर पवेलियन भेजा।  नीशन ने 7 गेंदों पर 7 रन बनाए। सरफराज खान के रूप में पंजाब ने अपना सातवां विकेट गंवाया जिन्हें पैटिंसन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। सरफराज ने 8 गेंदों पर 7 रन बनाए। रवि बिश्नोई को ट्रेंट बोल्ट ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। बिश्नोई ने 5 गेंदों पर एक रन बनाया। मुंबई की ओर से पैटिंसन, बुमराह और चाहर ने दो दो विकेट लिए जबकि एक विकेट बोल्ट के खाते में गया।

मुंबई ने 4 विकेट पर 191 रन बनाए थे

कप्तान रोहित शर्मा (70) की अर्धशतकीय पारी के बाद कीरोन पोलार्ड (नाबाद 47 रन, 20 गेंद, 3 चौके और 4 छक्के) और हार्दिक पांडया (नाबाद 30 रन, 11 गेंद, 3 चौके और 2 छक्के) की तेजतर्रार पारी के दम पर मुंबई ने पंजाब के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा था। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक ने 5वें विकेट पर नाबाद 67 रन की साझेदारी की।

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई

किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।  मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए।  मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने पारी की शुरुआत की।  डी कॉक पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर  खाता खोले बगैर शेल्डन कॉट्रेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। उस समय मुंबई का खाता भी नहीं खुला था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: आईपीएल 2020, MI Vs KXIP, मुंबई की जीत, चमके, रोहित, पोलार्ड, हार्दिक, पंजाब, 48 रनोंं से हराया, MI Vs KXIP, IPL 2020, Rohit Sharma, Kieron Pollard, Gives Mumbai, Indians, Big Win
OUTLOOK 02 October, 2020
Advertisement