Advertisement
12 February 2022

IPL 2022 Auction: पहले दिन 97 खिलाड़ियों पर लगी बोली; 74 बिके, इशान किशन रहे सबसे महंगे, सात को मिले 10 करोड़ से ज्यादा

ANI

बेंगलुरु में आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में पहले दिन 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी। 74 खिलाड़ी बिके और 23 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। ईशान किशन इस नीलामी में अब तक सबसे ज्यादा रकम पाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, दीपक चाहर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, आवेश खान आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।   

अनसोल्ड खिलाड़ियों में सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर, शाकिब अल हसन प्रमुख रहे। सात खिलाड़ियों को 10 करोड़ से ज्यादा की राशि मिली है। वहीं, आवेश खान को 10 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा। वे आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कृष्णप्पा गौतम को पीछे छोड़ दिया। गौतम को पिछले साल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

दस खिलाड़ियों से ज्यादा की रकम पाने वालों में ईशान किशन (15.25 करोड़/मुंबई), दीपक चाहर (14 करोड़/चेन्नई), श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़/कोलकाता), शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़/दिल्ली), वानिंदु हसरंगा (10.75 करोड़/बैंगलोर), निकोलस पूरन (10.75 करोड़/हैदराबाद) और हर्षल पटेल (10.75 करोड़/बैंगलोर) शामिल हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: IPL, Auction, Bidding, players, Ishan Kishan
OUTLOOK 12 February, 2022
Advertisement