Advertisement
04 August 2016

आपका आज का भविष्यफल

गूगल

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी जिसके साथ आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। एक साथ बिताया हुआ समय आनंददायक होगा और आप इसे आने वाले काफी समय तक याद रखेंगे। आपके वर्तमान कार्य में कोई नया अवसर आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

वृष: (15 मई - 15 जून)

Advertisement

शेयर बाजार में अगर आप पूंजी निवेश करते हैं तो आने वाले समय में आपको अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होगा। इस समय आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। मनचाहे विषयों में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी मित्र की सहायता से रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आज अचानक से आपके कार्य बनते-बनते रूक सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी गतिविधि पहले से अधिक बढ़ेगी। सफलता प्राप्त करने के लिए आज आपको अपनी योजनाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी व कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होती दिखाई देंगी।

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

आज कोई यात्रा प्रारंभ नहीं करनी चाहिए क्योंकि आपकी यात्रा के उद्देश्य की प्राप्ति के अवसर बहुत ही कम हैं। कुछ लोग जो शादी के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं या अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो अच्छा होगा कि आप अपनी योजना को कुछ दिन के लिए स्थगित कर दें।

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

अपनी आर्थिक स्थितियां सुधारने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यवश आपको अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है जिसके कारण आपको थकान महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है।

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

अपने असंतुष्ट स्वभाव के कारण सब कुछ होते हुए भी और पाने की चाह में आप खुद को परेशान करते रहेंगे। आपको अपनी रूचि के कार्य करने में आन्नद का अनुभव होगा। अपने कार्यों को दूसरों से पूरा कराने की जगह आत्मनिर्भर बने और खुद ही उन्हें जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करें।

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

आज का दिन बहुत अच्छा है क्योंकि आपकी किस्मत चमकेगी और आप जो कुछ भी करेंगे उसमें आगे बढ़ेंगे। आपका आत्मविश्वास और आपके आसपास के व्यक्तियों का सहयोग आज किसी भी समस्या का सामना करने में मार्गदर्शक रहेगा। आपका थोड़ा स्वास्थ्य खराब हो सकता है लेकिन यह गहन नहीं होगा इसलिए चिन्तित न हों।

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

आपको अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाएं बनानी चाहिए ताकि समय आने पर आप उनका भरपूर लाभ उठा पाएं। कुछ चीजों को लेकर आपको भ्रम हो सकता है जिसे आप अपने किसी बड़े की मदद से दूर कर पाएंगे। बीमारियों से बचने के लिए खानपान पर संयम अवश्य बनाए रखें।

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

आज आपको किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी महसूस नहीं होगी। साझेदारी वाले व्यवसायों में लाभ प्राप्त होगा। आपके आसपास के लोग आपका सम्मान करेंगे। आपकी मधुर वाणी की वजह से आपके रूके हुए कार्य एक बार फिर से पूर्ण होते दिखाई देंगे। कर्जे में दिया हुआ धन आज वापस मिलेगा।

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

कुछ नया करने का काफी समय से प्रतीक्षारत अवसर आज आपको मिल जाएगा और जैसे ही इस पर आप आगे बढ़ते हैं वैसे ही आपको अपने निकटस्थ और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। अप्रत्याशित और बहुत अधिक यात्रा के लिए तैयार रहें। कोई आपको शुभ समाचार देगा जिसका अर्थ आपके लिए आर्थिक लाभ होगा।

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

विरोधियों के षड़यत्रों के कारण लोगों को आपको लेकर जो भी गलतफहमियां हुई थी वह दूर होती दिखाई देंगी। पुराने चले आ रहे रोगों में सुधार आता दिखाई देगा। अपने पराक्रम और आत्मविश्वास के बल पर अपने सामने आ रहे संघर्षो का सामना भी हंसते हुए कर जाओगे।

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

आज का आपका दिन और दिनों के मुकाबले सकारात्मक रहेगा। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को टालें नहीं और बिना समय गंवाए उन्हें जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक क्षेत्र में किए गए आपके प्रयास आपको सफलता प्रदान करेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दैनिक भविष्य, वैदिक सूर्य राशि, पंडित अजय भाम्बी, ग्रह, काम बनेगा, कॅरिअर, नया अवसर
OUTLOOK 04 August, 2016
Advertisement