Advertisement
08 January 2022

यूपी विधानसभा चुनाव: कब और कितने चरणों में होंगे राज्य में चुनाव, यहां जानें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 सात चरणों में होंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक मतदान होगा। वहीं मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।

सात चरणीय चुनावों के निर्धारित दिन

यूपी चुनाव में प्रथम चरण के मतदान 10 फरवरी,
दूसरे चरण के 14 फरवरी,
तीसरे चरण के 20 फरवरी,
चौथे चरण के 23 फरवरी,
पांचवे चरण के 27 फरवरी,
छठे चरण के 3 मार्च,
सातवे चरण के मतदान 7 मार्च को होगें

Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। इसके बाद सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी अति आवश्यक होगी। इसके साथ ही यूपी के 75 जिलों के विभिन्न बलों की ओर से 150 कंपनी बांट दी गई हैं।

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में 7, मणिपुर में 2, पंजाब-उत्तराखंड और गोवा में 1-1 चरण में होगा मतदान, 10 मार्च को आएंगे नतीजे

 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के साथ, आयोग ने पांच राज्यों में 690 विधानसभा सीटों पर "कोविड सुरक्षित" चुनाव सुनिश्चित करने के लिए नए प्रोटोकॉल निर्धारित किए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: UP Assembly elections, many phases will elections
OUTLOOK 08 January, 2022
Advertisement