Advertisement
07 February 2022

सपा ने जारी की 24 प्रत्याशियों की नई लिस्ट, इस सीट से भी किस्मत आजमाएंगे अखिलेश

PTI

यूपी में बहुत जल्द ही विधानसभा चुनाव होने को हैं और पार्टियों ने धीरे-धीरे अपने प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। सोमवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 24 प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सपा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर नगर से सभामती शुक्ला को टिकट दिया है।

इस सूची में अखिलेश यादव का भी नाम है। उन्हें आजमगढ़ के मुबारकपुर सीट से भी उम्मीदवार बनाया गया है। अखिलेश फिलहाल आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे और इससे पहले करहल विधानसभा सीट से पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। करहल सीट के लिए मतदान 20 फरवरी को तीसरे चरण में होना है।

सपा द्वारा जारी सूची में प्रतापगढ़, इलाहाबाद, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर के प्रत्याशियों नामों का ऐलान किया गया है।

Advertisement

इससे पहले भाजपा जनता पार्टी ने रविवार को पूर्वांचल के 45 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। आपको बता दें कि यूपी के 403 विधानसभा सीटों पर मतदान 7 चरणों में मतदान होंगे। सबसे पहले 10 फरवरी, फिर 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को आएंगें।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Akhilesh Yadav, SP, UP election, Yogi Adityanath, Assembly election Updates
OUTLOOK 07 February, 2022
Advertisement