Advertisement
10 December 2020

डीडीसी चुनावों में पार्टी विशेष को फायदा पहुंचाने में हो रहा सुरक्षा बलों का इस्तेमाल: महबूबा मुफ्ती

FILE PHOTO

पीपुल्स  डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) प्रमुख एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री  महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को आरोप लगाया कि जिला विकास परिषद(डीडीसी) के  चुनाव में मतदान के लिए आने वाले लोगों को सुरक्षा बलों द्वारा रोका जा रहा  है और पार्टी विशेष के पक्ष में धांधली के लिए इनका इस्तेमाल किया जा रहा  है।

सुश्री महबूबा ने माइक्रो-ब्लागिंग साइट  ट्विटर पर लिखा , “सुरक्षा बलों ने शोपियां के मैत्रीबाग इलाके में  घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों की मौजूदगी की रिपोर्टों के बहाने लोगों  को डीडीसी चुनाव के पांचवे चरण में मतदान के लिए आने की अनुमति नहीं दी जा  रही है। इस तरह से चुनावों में पार्टी विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए  सुरक्षा बलों का इस्तेमाल किया जा रहा है।”

उन्हाेंने आरोप लगाया कि सुरक्षा कारणों का  हवाला देते हुए उन्हें भी घर से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है जबकि  मंत्री और पार्टी विशेष के नेता घाटी में स्वतंत्र प्रचार करने में लगे  हैं।

Advertisement

इस बीच पीपुल्स कांफ्रेंस अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने उत्तरी कश्मीर में  सीमावर्ती उरी में कथित रूप से रुपयों का वितरण किये जाने की मामले की जांच  की मांग है , जहां आज मतदान हो रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 10 December, 2020
Advertisement