Advertisement
09 June 2016

संजय राउत का केंद्र पर निशाना : निजाम सरकार से भी बुरी है भाजपा सरकार

google

राउत औरंगाबाद में पार्टी के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राउत ने कहा कि भाजपा सरकार निजाम सरकार की बाप है। उन्‍होंंने कहा कि मोदी सरकार और महाराष्‍ट्र की सरकार के कामकाज से ऐसा लगता है कि वह बहुत जल्‍द बदलााव ला देंंगी पर ऐसा कुछ होने वाला नहीं। केंद्र सरकार ने दो साल में बता दिया है कि वह निजाम सरकार से भी ज्‍यादा जनता को परेशान करने वाली है।  गौर हो कि निजाम हैदराबाद के रजवाड़े का पूर्व मुस्लिम शासक था। औरंगाबाद और मराठवाड़ा के कुछ हिस्से अतीत में उस राज्य का हिस्सा थे। शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र दोनों में भाजपा की सहयोगी पार्टी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: संजय राउत, केंद्र सरकार, महाराष्‍ट्र सरकार, शिवसेना, पीएम मोदी, केंद्र, central government, pm modi, sanjay raut, fresh attack, maharashtra
OUTLOOK 09 June, 2016
Advertisement