Advertisement
16 March 2024

राजस्थान: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व सांसद ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हुए शामिल

राजस्थान में अलवर से कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव शनिवार को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। उनके साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भी पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ कई अन्य कांग्रेस नेता भी पार्टी में शामिल हुए। यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अलवर सीट से कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह को जिम्मेदार ठहराया था।

डॉ सिंह यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

Advertisement

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rajasthan, Congress, Lok Sabha elections, former MP resigns, joins BJP
OUTLOOK 16 March, 2024
Advertisement