Advertisement
08 July 2015

एक्सक्लूसिव: साथ आएंगे नीतीश और केजरीवाल

पीटीआई

बिहार विधानसभा के चुनावों की तैयारी की धमक सिर्फ बिहार की धरती पर ही नहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी सुनाई देगी। इस तैयारी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी अहम होगी। इसी क्रम में खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे।

 

यानी दोनों मुख्यमंत्री‚ जो केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के लिए कड़ी चुनौती बने हुए हैं, आगे के साझा रास्तों की तलाश करने को तैयार हो गए हैं। खबर है कि नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल पहले दिल्ली में मंच साझा करेंगे और फिर इसके बाद पटना में। आने वाले दिनों में बिहार में अरविंद केजरीवाल के और भी कार्यक्रम रखने की योजना है, लेकिन अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

Advertisement

 

अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार को जब केंद्र की सरकार से अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर संकट हुआ था, तो नीतीश कुमार ही पहले मुख्यमंत्री थे, जो अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आए थे। दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का जबर्दस्त प्रचार करने वाली टीम बिहार में उतर चुकी है।

 

माना जा रहा है कि अगर ये दोनों नेता साथ आते हैं तो इससे बिहार चुनाव पर सकारात्मक असर पड़ेगा। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के समर्थन में बड़ी संख्या में बिहारियों ने वोट दिया था। इस बारे में जनता दल (यू) के सांसद के सी त्यागी ने आउटलुक को बताया कि नीतीश औऱ अरविंद केजरीवाल का साथ आना, सभा को संबोधित करना लगभग तय है। इससे दोनों ही राज्यों में यह स्पष्ट संकेत जाएगा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का सशक्त विकल्प मौजूद है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: bihar, arvind kejriwal, nitish kumar, join hands, बिहार विधानसभा
OUTLOOK 08 July, 2015
Advertisement