Advertisement
14 April 2015

मायावती: शिवसेना को केन्द्र सरकार से बाहर करे भाजपा

पीटीआइ

मायावती ने मंगवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 124वीं जयंती समारोह में कहा, शिवसेना का यह कहना संविधान के खिलाफ है कि मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति बंद करने के लिए मुसलमानों से वोट का अधिकार वापस ले लिया जाना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना ने जो कहा वह भाजपा के इशारे पर कहा है और यदि ऐसा नहीं है तो उसे केन्द्र में सत्तारुढ़ गठबंधन सरकार से शिवसेना को बाहर कर देना चाहिए।

लोकसभा चुनाव में एक भी सीट जीत पाने में नाकाम रही बसपा की मुखिया ने अपने दलित जनाधार को बिखरने से बचाने की कोशिश में कांग्रेस और भाजपा समेत सभी दलों पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया।

Advertisement

अम्बेडकर जयंती पर विभिन्न दलों द्वारा आयोजित किए जा रहे समारोहों और कार्यक्रमों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस, भाजपा और सपा का अम्बेडकर प्रेम राजनीति से प्रेरित है।

बसपा मुखिया ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में मुंबई से चुनाव में उतरे अम्बेडकर के खिलाफ अपना उम्मीदवार खड़ा करके और धन बल से उन्हें हरा दिया।

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के मन में अंबेडकर के प्रति सम्मान होता तो वह उन्हें निर्विरोध चुनाव जितवाती। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लगातार सत्ता में रही कांग्रेस सरकार ने अम्बेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मायावती, बसपा, मुस्लिम वोट, केन्द्र सरकार, शिवसेना, बीजेपी, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, संविधान
OUTLOOK 14 April, 2015
Advertisement