Advertisement
28 March 2021

होली के लिए मशहूर रहे हैं कई राजनेता, जाने इस बार किसकी कमी खलेगी

FILE PHOTO

रंगारंग त्यौहार होली के खुमार में सारा देश डूबा हुआ है। आम जनता तो होली का जमकर लुत्फ उठाती ही हैं, कई राजनेता भी इस दिन अपनी होली की वजह से सुर्खियों में रहे हैं लेकिन इस बार लालू प्रसाद यादव और राम विलास पासवान ही होली सुर्खियों में रही है। इनकी होली राजनैतिक गलियारों काफी लोकप्रिय रही है। लेकिन इस बार होली पर इन नेताओं की कमी जरूर महसूस होगी।

राजनेताओं में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की होली सबसे लोकप्रिय रही है। लालू अपने खास अंदाज में बोलचाल की वजह से ही राजनीति की दुनिया में काफी चर्चित हैं, लेकिन होली के दिन उनकी रंगत कुछ और ही होती है। लालू के यहा पर तरह तरह के पकवान मिलते हैं और खूब गाना बजाना भी होता है। हालांकि इस साल लालू जेल में है ऐसे में लगता नहीं कि इस बार ऐसा रंग देखने को मिलेगा।

पटना में उनके निवास स्थान पर हर साल सभी पार्टी और विपक्ष के नेता होली खेलने आते थे। उनके घर पर खेली जाने वाली ‘कुर्ता फाड़’ होली सबके आकर्षण का केंद्र होती थी। होली के दिन सुबह से ही नेताओं, मंत्रियों और विधायकों का मेला लगा रहता था। लालू होली खेलने में सबसे आगे रहते थे, वह एक-एक को पकड़कर रंग लगाए बिना नहीं मानते थे। राबड़ी देवी भी लालू यादव और अन्य नेताओं के साथ होली खेलतीं थीं।

Advertisement

केंद्र में मंत्री रहे राम विलास पासवान भी होली काफी उल्लास के साथ मनाते थे। होली के दिन सुबह से ही उनके आवास पर नेताओं का आने का सिलसिला शुरू हो जाता था।। किसी भी राजनैतिक दल के नेता हों होली में पासवान से मिलने के लिए जाते ही थे।।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 28 March, 2021
Advertisement