Advertisement
03 July 2023

कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए भाजपा ने मांडविया, तावड़े को बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने बताया कि दोनों केंद्रीय नेता राज्य विधानसभा में पार्टी के नेता के चुनाव के लिए आने वाले कुछ दिनों में कर्नाटक जाएंगे।

राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मिली शिकस्त के बाद अभी तक भाजपा ने विधानसभा में अपने नेता का चयन नहीं किया है।

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई विपक्ष के नेता पद के प्रमुख दावेदारों में से एक हैं। भाजपा यह तय करने पर मंथन कर रही है कि उसे राज्य में जातिगत समीकरण के साथ संतुलन बैठाते हुए अनुभवी नेताओं पर भरोसा करना चाहिए या किसी नए नेता को कमान देनी चाहिए।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP president J P Nadda, Union minister Mansukh Mandaviya, BJP's general secretary Vinod Tawde, BJP's central observers, opposition in Karnataka
OUTLOOK 03 July, 2023
Advertisement