Advertisement
01 August 2016

ममता ने किया आगाह, भाजपा की बांटने वाली राजनीति में नहीं फंसे अल्‍पसंख्‍यक

google

ममता ने कहा कि भाजपा सरकार विभिन्न तरीकों से देश के साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ रही है। इसका एकमात्र काम लोगाें को बांटना, गाय की गणना कराने और देश में कट्टपंथ फैलाना है। यह सिर्फ मुस्लिम समुदाय पर हमले के बारे में नहीं है बल्कि ईसाइयों और दलितों पर हमले के बारे में भी है। 

उन्होंने यहां अल्पसंख्यक मामलों के एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा की रूचि समुदायों के विकास में नहीं है बल्कि वह उन्हें बांटना चाहती है।

उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भाजपा की साम्प्रदायिक और बांटने वाली राजनीति के जाल में नहीं फंसने की अपील करते हुए कहा, वह :भाजपा: साम्प्रदायिक नफरत फैलाने के लिए फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल कर रही है। मैं अल्पसंख्यक समुदाय के अपने भाइयों और बहनों से अनुरोध करती हूं कि वे उनके जाल में नहीं फंसे।

Advertisement

ममता ने कहा कि कृपया वे लोग जो कुछ कहते हैं, कृपया उस पर ध्यान नहीं दें। वे आपको आपने जाल में फंसाना चाहते हैं। भारत एक बड़ा संयुक्त परिवार है जहां कई धर्मों के लोग भाइयों की तरह रहते आ रहे हैं।

यदि हमारा कोई भाई बीमार पड़ता है तो अन्य भाई स्वस्थ नहीं रह सकता। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के विकास के लिए कई परियोजनाओं की भी घोषणा की। उन्होंने हज साथी नाम के एक मोबाइल एेप का भी शुभारंभ किया। भाषा एजेंसी 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: ममता बनर्जी, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, अल्‍पसंख्‍यक, भाजपा, सांप्रदायिक, केंद्र, राजग सरकार, mamta banerjee, kolkata, muslim, west bengal, chief minister, bjp, nda
OUTLOOK 01 August, 2016
Advertisement