Advertisement
29 June 2022

महाराष्ट्र सियासी संकट: कामाख्या मंदिर पहुंचे एकनाथ शिंदे, बोले- फ्लोर टेस्ट में शामिल होने कल मुंबई जाऊंगा

ट्विटर

महाराष्ट्र के सियासी संकट निर्णायक मोड़ की तरफ बढ़ रहा है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने फ्लोर टेस्ट की मांग रखी गई है। एक तरफ भाजपा ने यहां सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है तो दूसरी तरफ शिंदे गुट के विधायक भी गुवाहाटी के होटल से निकल चुके हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने मंगलवार शाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात भी की थी।

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बागी विधायकों के साथ कामाख्या मंदिर के दर्शन किए। दर्शन के बाद एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो कल फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई जाएंगे। उन्होंने बताया वह कल मुंबई जाएंगे और वहां फ्लोर टेस्ट प्रक्रिया में शामिल होंगे। इसका मतलब है कि वह एक नई सरकार बनाने के लिए कदमों में भाग लेंगे।

एकनाथ शिंदे ने पश्चिमी राज्य के दो और विधायकों के साथ तड़के ब्रह्मपुत्र के तट पर नीलाचल पहाड़ी के ऊपर स्थित मंदिर का दौरा किया। शिंदे और उनके सहयोगियों के साथ असम के भाजपा विधायक सुशांत बोरगोहेन भी साथ नजर आए, जो गुवाहाटी हवाई अड्डे पर शिवसेना के बागी विधायकों के उतरने के बाद से ही उनके साथ हैं। बागी शिवसेना नेता शिंदे ने कहा कि मैं यहां महाराष्ट्र की शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करने आया हूं। फ्लोर टेस्ट के लिए कल मुंबई जाऊंगा और सभी प्रक्रिया का पालन करूंगा।

Advertisement

शिंदे ने मंदिर के बाहर संवाददाताओं से कहा, "मैं महाराष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए कामाख्या मंदिर आया हूं। मैं मां कामाख्या का आशीर्वाद चाहता हूं।" अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर बागी नेता ने कहा, "हम आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कल मुंबई लौटेंगे।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Maharashtra political crisis, Eknath Shinde, Kamakhya temple, return to Mumbai, Thursday
OUTLOOK 29 June, 2022
Advertisement