Advertisement
08 August 2022

खत्म हुआ इंतजार, महाराष्ट्र में कल होगा एकनाथ शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार कैबिनेट विस्तार का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मंगलवार सुबह 11 बजे से मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। मुंबई स्थित राजभवन में शिंदे गुट और बीजेपी के विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। राजभवन के सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को सुबह 11 बजे कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

बता दें कि सीएम एकनाथ शिंदे के शपथ ग्रहण के बाद लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थीं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद कैबिनेट विस्तार को हरी झंड़ी मिल गई है। माना जा रहा है कि शिंदे कैबिनेट में 15 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

 

Advertisement

पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे कैबिनेट का विस्तार 15 अगस्त से पहले हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को गृह विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है। बता दें कि 30 जून को एकनाथ शिंदे और देवेन्द्र फडणवीस ने सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ ली थी। ये दोनों तब से ही दो सदस्यीय कैबिनेट के रूप में काम कर रहे हैं। शिंदे कैबिनेट के विस्तार को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे और देवेन्द्र फणडवीस ने कई बार दिल्ली का दौरा किया था।

हाल ही में देवेन्द्र फणडवीस और एकनाथ शिंदे ने बैठक की थी। इस मीटिंग के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा था कि कैबिनेट विस्तार जल्द किया जाएगा। दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल में तय किए गए नामों की सूची लेकर देवेन्द्र फडणवीस दिल्ली गए थे। 

 

 

वहीं, दूसरी तरफ शिंदे और उद्धव ठाकरे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 12 अगस्त को होगी। बता दें कि एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे खेमे की कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है। इसमें विधायकों की अयोग्यता के साथ-साथ असली शिवसेना किसकी है इस मामले में भी याचिका लगाई गई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Maharashtra cabinet expansion, likely tomorrow at 11 am, Maharashtra Raj Bhavan
OUTLOOK 08 August, 2022
Advertisement