Advertisement
07 January 2021

"हिंदुस्तान के तीन युवराज राहुल-तेजस्वी-चिराग, तीनों चले जाते हैं हनीमून पर", मांझी ने ऐसा क्यों कहा

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और महागठबंधन के चेहरे तेजस्वी यादव, लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया चिराग पासवान और कांग्रेस नेता राहुल गांधी काफी सक्रिय और आक्रामक थे। लेकिन, चुनाव खत्म होने के बाद इन दिनों ये सुर्खियों से गायब हैं। 

अब इस पर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के मुखिया और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसा है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में के तीन युवराज हैं। तेजस्वी यादव, चिराग पासवान और राहुल गांधी। तीनों हनीमून पर चले जाते हैं। पता नहीं कहा चले जाते हैं।

जीतन राम मांझी ने कहा, "ये हिन्दुस्तान के, बिहार के तीनों जो युवराज लोग हैं, चाहे राहुल गांधी हो, चिराग पासवान हो या तेजस्वी यादव हो समय आने पर तीनों अपना कहीं हनीमून बनाने जाते हैं, क्या करने जाते हैं पता नहीं"

Advertisement

मांझी ने 2019 लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा, हम महागठबंधन में शामिल थे। लोकसभा चुनाव के वक्त तेजस्वी यादव गायब हो गए। तब हमने कहा था कि हार की वजह से वो अभी दिल्ली में हैं। आगे जीतन राम मांझी ने कहा कि अभी तेजस्वी यादव को अनुभव की कमी है। उन्हें अभी राजनीति सीखने की जरूरत है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Jitan Ram Manjhi, Rahul Gandhi, Chirag paswan, Tejaswi Yadav
OUTLOOK 07 January, 2021
Advertisement