Advertisement
15 August 2016

शिवपाल के खिलाफ सपा में हो रही है साजिश- मुलायम

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पार्टी मुखिया ने कहा कि आज अखबारों में शिवपाल का बयान आया है, जिसमें उन्होंने प्रदेश में दलालों और दबंगों के बोलबाले पर चिंता जाहिर करते हुए इस्तीफे की बात कही है। सच्‍चाई यह है कि पार्टी में ही शिवपाल के खिलाफ साजिश हो रही है। उन्होंने कहा, शिवपाल इतनी मेहनत करते हैं, काम करते हैं। कुछ लोग उनके पीेछे पड़े हुए हैं। अगर वह पार्टी से अलग हो जाएंगे तो पार्टी की हालत बहुत खराब हो जाएगी। आधे लोग उनके साथ चले जाएंगे।

मीडिया की मौजूदगी में एेसे बयान पर कुछ पार्टी नेताओं ने दबे अल्फाज में उन्हें रोकने की कोशिश की तो सपा मुखिया ने कहा कि मीडिया बैठा है तो क्या हुआ, जो बात सच है वह सच है इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कल मैनपुरी में लोकनिर्माण मंत्रीी शिवपाल ने अवैध कब्जों पर चिंता जाहिर करते हुए इस्तीफे की चेतावनी दी थी। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा, पार्टी में सभी महत्वपूर्ण नेता सुविधाभोगी हो गये हैं। मैंने अखिलेश से कहा था कि गांव-देहात में निकलो, वहां रात गुजारों लेकिन वह नहीं निकले। उनके मंत्री भी नहीं निकले। सब मंत्री गड़बड़ कर रहे हैं। सपा में खुशामद का दौर है। असल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है।

सपा मुखिया ने यह भी कहा कि सपा भले ही अगला चुनाव नहीं जीत पाये लेकिन अगर ईमानदार लोग रहेंगे तो उससे अगला चुनाव जरूर जीत जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अगले महीने में 18 मण्डलों में रैलियां करेंगे तो माहौल बदलेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: समाजवादी पार्टी, मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश, भ्रष्टाचार, शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव
OUTLOOK 15 August, 2016
Advertisement