Advertisement
27 April 2016

आप ने की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, सात महिलाएं की शामिल

पुनर्गठित 25 सदस्यीय संस्था के सदस्यों में कई सदस्य पंजाब से भी हैं। पंजाब में वर्ष 2017 में चुनाव होने हैं। चुनावी परिदृश्य में पार्टी का अगला लक्ष्य पंजाब ही है। इससे इतर पांच राज्य संयोजक इसके पदेन सदस्य बन गए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, गोपाल राय, पंकज गुप्ता, आशुतोष और कुमार विश्वास शामिल हैं।

नए सदस्यों में यामिनी गोमर, राजेंद्र पाल गौतम, प्रीति शर्मा मेनन, दुर्गेश पाठक, भगवंत मान, कानू भाई कलसारिया, हरजोत बैंस, बलजिंदर कौर, राघव चड्ढा, आशीष तलवार, आतिशी मलरैना, साधु सिंह, दिनेश वाघेला, मीरा सान्याल, भावना गौड़, राखी बिड़ला, इमरान हुसैन और अमानतुल्ला खान हैं। निष्कासनों और इस्तीफों के चलते पिछले एक साल में राष्टीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इसकी शुरूआत योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण प्रकरण के साथ हो गई थी।  यादव और भूषण को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: आम आदमी पार्टी, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी , संस्था,
OUTLOOK 27 April, 2016
Advertisement