Advertisement
08 December 2017

अखिलेश बोले, छलावा है विकास का ‘गुजरात मॉडल’

google

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज कहा कि भाजपा द्वारा दावा किया जा रहा विकास का ‘गुजरात मॉडल’ दिखावा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी चीज मौजूद ही नहीं है।

अहमदाबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह राज्य में कल होने वाले मतदान से पहले लोगों को यह सलाह देने आए हैं कि वे भाजपा से धोखा खाने से बचें। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कह रह हैं कि विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए हमें यहां गुजरात मॉडल देखने आना चाहिए।

अखिलेश ने दावा किया कि हमने उत्तर प्रदेश में ढाई साल में मेट्रो और एलिवेटेड रोड बना दिया। 55 लाख गरीबों को पेंशन दी और जब हमने विकास की बात की तो भाजपा ने जाति और धर्म की बात शुरू कर दी और उत्तर प्रदेश में लोगों को बांट कर रख दिया।

Advertisement

सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई तब भाजपा के लोगों ने कहा कि वे ‘25’ घंटे बिजली देंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई मुझे बता सकता है कि दिन में 25 घंटे कैसे होंगे। भाजपा का पूरा अभियान झूठ पर टिका हुआ है।

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uttar Pradesh, Akhilesh, Yadav, Gujarat model, bjp. Sp, deception.
OUTLOOK 08 December, 2017
Advertisement