Advertisement
28 October 2022

पूर्व पीएम देवेगौड़ा जद (एस) के फिर से चुने गए अध्यक्ष, बोले- क्षेत्रीय दलों से डरी हुई हैं राष्ट्रीय पार्टियां, इन्हें खत्म करना आसान नहीं

ANI

एच डी देवेगौड़ा को सर्वसम्मति से जनता दल (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना गया। देवेगौड़ा यह पद 1999 में पार्टी स्थापना के बाद से संभाल रहे हैं।  पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीतिक दल क्षेत्रीय पार्टियों से इतने डरे हुए क्यों हैं? इससे ही पता चलता है कि वे कांप रहे हैं। न केवल कर्नाटक में बल्कि पूरे देश में क्षेत्रीय पार्टी को खत्म करना आसान नहीं है।

बंगलुरू के जेपी भवन में शुक्रवार को हुई जद (एस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान 89 वर्षीय गौड़ा और उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की मौजूदगी में इस आशय का निर्णय लिया गया.

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया,“विभिन्न राज्यों के सभी कार्यकारी समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से देवेगौड़ा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसला किया। तदनुसार, उन्हें पार्टी के शीर्ष पद के लिए फिर से चुना गया।  उनके अनुसार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी एम इब्राहिम, केरल के ऊर्जा मंत्री के कृष्णनकुट्टी, कर्नाटक और केरल के विधायक, 13 राज्यों के जद (एस) अध्यक्ष और विभिन्न महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची भी तैयार करेगी। कोलार के कुरुदुमाले गणपति मंदिर में एक नवंबर को पहली सूची की घोषणा की जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 28 October, 2022
Advertisement