Advertisement
23 November 2020

क्या नीतीश को फिर पीना पड़ेगा अपमान का घूंट?, इस मंत्री का कट सकता है पत्ता

File Photo

बिहार के शिक्षा मंत्री बनाए गए मेवालाल चौधरी के इस्तीफे के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। अब वो अपने सहयोगी और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की वजह से विवादों में हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तारकिशोर प्रसाद ने पिछले दो-तीन चुनाव के दौरान जो शपथ पत्र दाखिल किए उसके मुताबिक उनके उम्र में पिछले पांच साल में 12 साल की बढ़ोतरी हो गई।

मामला के सामने आने के बाद नीतीश कुमार और एनडीए को घेरने में विपक्ष लग गया है। तारकिशोर प्रसाद कटिहार से भाजपा के विधायक हैं। वो लगातार इस सीट से चुनाव जीत रहे हैं। पहली बार उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उनके साथ रेणु देवी को भी उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

उपमुख्यमंत्री तारकिशाेर प्रसाद ने विभिन्न चुनावों में उम्मीदवार बनने के दौरान अलग-अलग शपथ पत्र के में अपने उम्र की अलग-अलग जानकारी दी है। उन्होंने 2010 में दाखिल शपथ पत्र में खुद को 49 वर्ष का होने की जानकारी दी थी।

Advertisement

शपथ पत्र के पब्लिक डोमेन में आने के बाद विपक्ष फिर से हमलावर हो गया है। आरजेडी ने इस बाबत ट्वीट करते हुए कहा, “बिहार के उपमुख्यमंत्री अपनी उम्र में ही घोटाला और कमीशन के लिए ठेकेदारों को धमकाने और अपने सभी पारिवारिक सदस्यों को ठेकेदार बनाने में भी लिप्त हैं। पूरा कटिहार जानता है कि बिना कमीशन के इनके क्षेत्र में कोई काम नहीं होता। अब इनके कारनामों से पूरा बिहार परिचित होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Deputy Chief Minister, Tarkishore Prasad, Controversy Due To His Age, Nitish Kumar, BJP, NDA
OUTLOOK 23 November, 2020
Advertisement