Advertisement
05 November 2016

मोदी सरकार में तानाशाही की ओर जा रहा है देश: लालू

फाइल

समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में लालू ने समाचार चैनल पर 24 घंटे के लिए लगाए गए प्रसारण प्रतिबंध पर कहा, आज क्या हालत है आपको मालूम होना चाहिए। एनडीटीवी का क्या हुआ, लोकतंत्र पर भारी हमला हुआ है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एजेंडा लागू हो रहा है। देश तानाशाही की ओर जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को रंगे सियारों को बाहर करना होगा। लालू ने कहा, रामजी के नाम पर भाजपा ने रथ चलाया। हमने पहले समस्तीपुर में पकड़ा, फिर पटना में पकड़ा। अब भाजपा को राम का नाम याद आ रहा है। अखिलेश के नेतृत्व में इन रंगे सियारों को उत्तर प्रदेश से बाहर करना है।

सपा विवाद पर लालू ने अपने ही अंदाज में कहा कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इकट्ठा कर हमने प्रमाण दे दिया है कि कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं है। हमारे समाज में कोई जल्दी लड़ता नहीं है। लालू ने माहौल को हल्का करते हुए कहा, पहले जब सपा का सम्मेलन होता था तो मंच पर मार-पीट हो जाती थी लेकिन फिर सब लोग इकट्ठा हो जाते थे। राजद प्रमुख ने कहा कि देश के सबसे अहम सूबे में चुनाव होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव तय कर देगा कि भारत की दिशा क्या होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: राजद सुप्रीमो, लालू प्रसाद, मोदी सरकार, लोकतंत्र पर हमला, तानाशाही, आपातकाल, समाचार चैनल, एनडीटीवी इंडिया, प्रतिबंध, समाजवादी पार्टी, शिवपाल यादव, अखिलेश यादव, RJD Supremo, Lalu Prasad, Modi Govt, Attack on Democracy, Dictatorship, Emergency, News Channel, NDTV India, B
OUTLOOK 05 November, 2016
Advertisement