Advertisement
05 August 2018

पासवान बोले- पीएम पद के लिए 2019 में कोई वेकैंसी नहीं

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान अक्सर विपक्षियों पर तंज कसते नजर आते हैं। अब 2019 चुनाव से पहले विपक्षियों की तैयारियों पर उन्होंने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि साल 2019 में पीएम पद के लिए कोई वेकैंसी नहीं है। इसलिए विपक्ष को 2024 के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

सत्ताधारी एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले चार साल में जितनी उपलब्धियां हासिल की हैं उतनी आजादी के बाद किसी अन्य के शासनकाल में नहीं हासिल की गई हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा कि हम लगातार 2-3 साल से कह रहे हैं कि 2019 में कोई रिक्ति नहीं है। कांग्रेस और विपक्षी, आप कड़ी मेहनत कर सकते हैं लेकिन 2024 के लिए, क्योंकि 2019 में कोई रिक्ति नहीं है।

Advertisement

पासवान ने दलित मुद्दे पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने यह स्वीकार किया कि दलित मुद्दे को लेकर पहले सरकार के धारणा में दिक्कत थी लेकिन अब इसे ठीक कर लिया गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री पर कोई आरोप नहीं हैं। वह काफी साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। वह 24 घंटे में 20 घंटे काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत एक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। पासवान ने कहा कि एलजेपी एनडीए को उस समय से समर्थन दे रही है जब उसके पास सिर्फ अकाली दल और शिवसेना के रूप में दो ही सहयोगी थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Congress, opposition, work hard, 2024, no vacancy in 2019, Ram Vilas Pasawn
OUTLOOK 05 August, 2018
Advertisement