Advertisement
29 November 2023

सीएम भगवंत मान का आरोप, भाजपा नीत केंद्र है ‘पंजाब-विरोधी, वश चले तो वह राष्ट्रगान से पंजाब शब्द हटा दे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर ‘पंजाब-विरोधी’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उसका वश चले तो उसे राष्ट्रगान से ‘पंजाब’ हटाने में भी कोई हिचक नहीं होगी।

मान ने केंद्र राज्य का ग्रामीण विकास फंड कथित रूप से रोकने तथा वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण में अपना हिस्सा मांगने के लिए मजबूर करने को लेकर केंद्र की आलोचना की।

दो दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन पंजाब वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 20123 को पेश किये जाने के बाद बहस में हिस्सा लेते हुए मान ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की ‘पंजाब विरोधी मानसिकता’ है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पंजाब खाद्यान्न योगदान में देश में सबसे आगे है और वह सेना में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व देता है , लेकिन दुख की बात है कि केंद्र ने राज्य की हमेशा उपेक्षा की। उन्होंने कहा, ‘‘हर रोज वे कुछ ऐसा करते हैं जो दर्शाता है कि पंजाब इस देश का हिस्सा नहीं है….भाजपा पंजाब विरोधी है।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Punjab CM Bhagwant Mann, BJP led center, 'anti-Punjab', remove the word 'Punjab', National Anthem.
OUTLOOK 29 November, 2023
Advertisement