Advertisement
30 July 2022

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ ऐलान, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को मिली कमान

ट्विटर

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी है। 

बता दें कि बीते काफी दिनों से यूपी और उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर अटकलें चल रही थीं। हालांकि अभी पार्टी ने केवल उत्तराखंड में ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है।

उत्तराखंड में नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी चिट्ठी में किया गया है। 30 जुलाई को जारी हुई इस चिट्ठी में लिखा हुआ है, "बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।"

Advertisement

 

बुधवार को बदरीनाथ से विधायक रहे महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद इस तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। हालांकि, भट्ट का कहना है कि उन्होंने मुलाकात के लिए पूर्व में समय लिया था और यह पूरी तरह से सामान्य शिष्टाचार भेंट थी।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP national president, JP Nadda, Mahendra Bhatt, new state president of BJP, Uttarakhand
OUTLOOK 30 July, 2022
Advertisement