Advertisement
02 March 2019

राहुल गांधी की मौजूदगी में पूर्व भाजपा नेता सावित्री बाई फुले कांग्रेस मे शामिल

ANI

पूर्व भाजपा नेता और बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उनके साथ फतेहपुर से पूर्व भाजपा सांसद राकेश सचान ने भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

बीते लंबे समय से भाजपा से नाराज रहीं बहराइच से सांसद सावित्रीबाई फुले ने दिसंबर, 2018 में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह 2014 में सांसद चुनी गई थीं। इससे पहले उन्होंने 2012 में बहराइच के बेल्हा से भाजपा के टिकट पर विधानसभा का भी चुनाव लड़ा था।

लंबे समय से भाजपा से नाराज थीं फुले

Advertisement

भाजपा की दलित नेता सावित्रीबाई फुले बीते काफी समय से पार्टी को घेरने और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहीं। सांसद सावित्री बाई फुले पिछले डेढ़ वर्षों से अपने विवादित बयानों से पार्टी में हाशिए पर आ गई थीं। भाजपा व आएएसएस पर उन्होंने उपेक्षा का आरोप लगाया था। सांसद ने भाजपा पर दलित विरोधी का भी आरोप लगाया है। सांसद फुले ने कहा था कि भाजपा और उसके संगठन से मेरा कोई लेना देना नही है। जब तक जिंदा रहूंगी भाजपा में वापस नहीं आऊंगी।

भाजपा पर लगाया था संविधान बदलने की कोशिश का आरोप

सावित्री बाई ने भाजपा पर देश के संविधान को बदलने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश को मनुस्मृति से चलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलित, पिछड़ा व मुस्लिम विरोधी है और आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bahraich MP Savitri Bai Phule, former BJP leader, Congress, Rahul Gandhi
OUTLOOK 02 March, 2019
Advertisement