Advertisement
10 December 2015

यूपी सरकार से हो सकती है कई और मंत्रियों की छुट्टी

आरबी यादव

गौरतलब है कि कई मंत्रियों के बारे में शिकायत मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था साथ ही कई मंत्रियों के विभाग भी बदले गए थे। लेकिन इसके बावजूद कई मंत्रियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अगले साल होने वाले विधान परिषद के चुनावों के बाद कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जिसमें कुछ मंत्रियों को पद से हटाया जाएगा और कुछ के विभाग बदले जाएंगे।

सूत्र बताते हैं कि कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह भी दी जा सकती है। सरकार में शामिल एक मंत्री ने आउटलुक को बताया कि कई विभागों में समीक्षा का काम चल रहा है। जिन मंत्रियों को जो लक्ष्य दिया गया था अगर वह पूरा नहीं करते हैं तो उनके विभागों में कटौती की जा सकती है। साथ ही कुछ विधायकों के भी कामकाज की समीक्षा की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ विधायकों का टिकट कटना भी तय माना जा रहा है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, mulayam singh yadav, akhilesh yadav
OUTLOOK 10 December, 2015
Advertisement