Advertisement
14 April 2017

उपचुनाव की हार के बाद बिगड़े समीकरण साधने में जुटी आप

google

उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़कर 'आप' की सरकार आई, लोकपाल बिल पास किया, केंद्र में पास होने के लिए भेजा। हमारे मंत्रियों ने कहीं भी घोटाला नहीं किया।  अगर किसी ने किया, तो उसे बाहर कर दिया गया। सिसोदिया ने कहा कि पार्टी हर हाल में प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखेगी।

उन्‍होंने कहा कि सीवीसी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 81% भ्रष्‍टाचार के मामले कम हुए हैं। शीर्ष स्तर पर करप्शन कम हुआ है। 5139 से घट कर 969 शिकायतें दर्ज हुई हैं। दिल्ली की मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्‍ता में आई थी और इसके लिए सरकार ने काफी काम किया है। लोकपाल विधेयक पारित करके केंद्र को भेजा गया है तथा सीवीसी की रिपोर्ट में भी भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें कम होना इस बात का सबूत है कि केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस का वादा निभाया है। सिसोदिया ने कहा कि  इस बात का खुलासा संसद में पेश की गयी सीवीसी की रिपोर्ट में भी किया गया है।

दिल्ली सरकार  के भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति से जनता में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। दिल्ली सरकार के खिलाफ सीवीसी को मिलने वाली शिकायतों में 81 प्रतिशत की गिरावट आयी है। सरकार में भ्रष्टाचार से जुड़ी 5139 शिकायतें मिली थीं जबकि पिछले साल 969 शिकायतें मिलीं।

Advertisement

सिसोदिया ने इसे सरकारी तंत्र में फैले भ्रष्टाचार के स्तर में 81 प्रतिशत गिरावट का सबूत बताते हुये कहा कि इस उल्लेखनीय गिरावट का कारण सरकार में शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को सही तरह से लागू करना है। सरकार में निचले स्तर पर भ्रष्टाचार की मौजूदगी से इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन सरकार के शुरुआती दिनों में भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के अधिकारियों के खिलाफ छापेमारी और मंत्रियों तक को बर्खास्त करने की घटनाओं से सरकार में उपरी स्तर पर भ्रष्टाचार नगण्य हो गया है। हालांकि उन्होंने केंन्द्र सरकार के खिलाफ  भ्रष्टाचार की शिकायतों में 67 प्रतिशत इजाफे पर तंज भी कसा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: मनीष सिसोदिया, आप, दिल्‍ली, भ्रष्‍टाचार, manish sisodia, congress, aap, delhi, corruption
OUTLOOK 14 April, 2017
Advertisement