Advertisement
18 November 2015

आप विधायक ने सिंघल को आतंकी कहा, विधानसभा में हंगामा

http://www.mozaaf.com/post/3416311

 

विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि सदन में पहले भी ऐसे लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती रही है जो सदन के सदस्य नहीं थे, इनमें महात्मा गांधी जैसे तमाम लोग शामिल हैं। सिंघल की तुलना महात्मा गांधी से किए जाने पर आप विधायकों का विरोध और तेज हो गया। भाजपा विधायक की मांग को विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किया। विजेंद्र गुप्ता की मांग का विरोध कर रहे आप विधायक अमनउल्ला खां ने अशोक सिंघल को आतंकवादी करार दिया। उन्होंने कहा कि सिंघल एक आतंकवादी थे, उन्हें सदन में श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती। खान की बात का विरोध करते हुए भाजपा विधायक गुप्ता और ओपी शर्मा ने कहा कि आप विधायक अमनउल्ला खान खुद भी आतंकवादी हैं। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए प्रभावित रही। हालांकि बाद में कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिल्ली विधानसभा, आप विधायक, विजेंद्र गुप्ता, अमनउल्ला खां, अशोक सिंघल
OUTLOOK 18 November, 2015
Advertisement