Advertisement
03 August 2016

आप विधायक ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

गूगल

खान ने कहा कि यह बात सही साबित हुई है और उनके पिता के खिलाफ छेड़खानी के आरोप लगाए गए हैं। गौरतलब है कि खान मटियामहल से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार से निकाला गया था। उसके बाद से ही खान असंतुष्ट चल रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अरविंद केजरीवाल से अपनी जान को खतरा बताया था।

खान ने आज मीडिया को बताया कि उनके पिता की दुकान पर पिछले दिनों चार पांच महिलाएं आई थीं और उनके साथ बदसलूकी की थी। बाद में उनके पिता के खिलाफ छेडछाड़ का आरोप लगा दिया गया। हालांकि सारी सच्चाई सीसीटीवी में आ चुकी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। खान ने कहा कि वह बेहद डरे हुए हैं कि सरकार उन्हें परेशान कर सकती है। मगर फिर भी वह सरकार से और अरविंद केजरीवाल से कहना चाहते हैं कि उनकी दुश्मनी मुझसे है तो इस दुश्मनी के बीच में मेरे परिवार को न लाएं। खान ने कहा, मेरे पिता को सरकार परेशान न करे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: आम आदमी पार्टी, आसिम खान, मटियामहल, अरविंद केजरीवाल, आरोप, छेड़छाड़, पुलिस, सीसीटीवी
OUTLOOK 03 August, 2016
Advertisement