Advertisement
06 August 2021

'किसान संसद' को समर्थन देने पहुंचे राहुल, कहा- नरेंद्र मोदी हर हिन्दुस्तानी के फोन के अंदर घुस गए हैं

एएनआई

विपक्ष ने बैठक कर पेगासस जासूसी मुद्दे, कृषि कानूनों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर चर्चा कर अपनी मांग को जारी रखने का फैसला किया। जिसे लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य नेता आज कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने जंतर-मंतर पहुंचे है। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी हर हिन्दुस्तानी के फोन के अंदर घुस गए हैं। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य नेता कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। जहां राहुल गांधी ने कहा कि आज सभी विपक्षी पार्टियों ने काले कानूनों को हटाने के लिए अपना पूरा समर्थन दिया। हम संसद में पेगासस की बात करना चाहते हैं, वहां पर वो पेगासस की बात नहीं होने दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी हर हिन्दुस्तानी के फोन के अंदर घुस गए हैं।

इस प्रदर्शन में विपक्षी दलों के कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, एनसीपी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, आरजेडी समेत वाम दलों के नेता शामिल हैं। 

Advertisement

जंतर-मंतर में कूच करने से पहले संसद सत्र के लिए अपनी आगे की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष के सभी नेताओं ने बैठक की। कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल में एक ट्वीट कर लिखा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए यह एकजुटता जरूरी है। राहुल गांधी जी ने सभी विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के साथ किसान, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। देश बचाने की लड़ाई में विपक्ष एकजुट है।

बता दें कि जंतर-मंतर में इन दिनों किसानों ने किसान संसद लगा रखी है। ये किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ 11 बजे से लेकर 5 बजे तक जंतर-मंतर पर किसानों की संसद लगाते हैं। ये किसान केंद्र सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: जंतर- मंतर, विपक्षी दलों के नेता, किसान संसद, किसानों का समर्थन, राहुल गांधी, Jantar Mantar, Leaders of Opposition parties, Farmers' Parliament, Farmers' Support, Rahul Gandhi
OUTLOOK 06 August, 2021
Advertisement