Advertisement
01 February 2022

पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता जगमोहन कांग अपने बेटों के साथ आप में शामिल

पंजाब के खरड़ विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कांग अपने दो बेटों यदविंद्र सिंह कांग और अमरिंदर सिंह कांग के साथ अरविंद केजरीवाल की पार्टी में शामिल हुए।

आप नेता और पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने एक ट्वीट किया, “पंजाब कांग्रेस से निराश- जगमोहन सिंह कांग साब, 3 बार कैबिनेट मंत्री और विधायक अपने बेटों और युवा कांग्रेस नेताओं यादवेंद्र और अमरिंदर के साथ आप में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल जी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। आप पंजाब हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता जा रहा है।"

कांग्रेस ने मोहाली जिले की खरड़ सीट से विजय शर्मा को पार्टी का टिकट दिया है। कांग इस सीट से उनकी उम्मीदवारी का कथित रूप से विरोध करने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप लगाते रहे हैं। जब से कांग्रेस ने उन्हें टिकट से वंचित किया,वे धमकी दे रहे थे कि उनके बेटे यदविंद्र सिंह कांग खरड़ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

कांग 2002-07 में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री थे। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को वोटिंग होगी और 10 मार्च को मतगणना होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पंजाब विधानसभा चुनाव, आम आदमी पार्टी, Aam Aadmi Party, Punjab Assembly elections, Jagmohan Singh Kang
OUTLOOK 01 February, 2022
Advertisement