Advertisement
10 February 2021

सरकार और किसानों के बीच योगेंद्र यादव लगा रहे हैं आग, लोकसभा में कांग्रेस सांसद बिट्टू ने लगाए आरोप

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पंजाब से कांग्रेस सासंद रवनीत सिंह बिट्टू ने स्वराज पार्टी के प्रमुख योगेंद्र यादव पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया है।

हिंदुस्तान के मुताबिक, बिट्टू ने यहां तक कहा कि अगर योगेंद्र यादव को हटा दिया जाता है तो आज किसानों और सरकार में बात बन सकती है, क्योंकि वही आग लगा रहे हैं। बिट्टू ने लाल किला हिंसा के लिए भी यादव को जिम्मेदार ठहराया है।

लुधियाना से सांसद कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि नए कृषि कानून से सरकारी मंडिया समाप्त हो जाएंगी। हालांकि, सरकार की ओर से वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई सांसदों ने आपत्ति करते हुए चुनौती दी कि वह बताएं कि कानून में कहां लिखा है कि सरकारी मंडिया समाप्त कर दी जाएंगी। इसके उत्तर में कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकारी मंडियों पर टैक्स है, मगर प्राइवेट मंडियों पर टैक्स लगाया जाएगा, इसलिए मंडियां समाप्त हो जाएंगी

Advertisement

इस दौरान बिट्टू ने अनुराग ठाकुर पर कुछ निजी और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कर दीं, हालांकि इन्हें रिकॉर्ड से हटा दिया गया। बिट्टू ने आप सासंद भंगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी सियासत करने का आरोप लगाया। बता दें कि बिट्टू यह भी आरोप लगा चुके हैं कि किसानों के आंदोलन के पीछे खालिस्तान समर्थकों का भी हाथ है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ravneet Singh Bittu, Yogendra Yadav, farmers protests, Loksabha, congress, farm laws, रवनीत सिंह बिट्टू, योगेंद्र यादव, लोकसभा, कांग्रेस, किसान
OUTLOOK 10 February, 2021
Advertisement